Agra Weather Forecast: ताजनगरी में इस सीजन की सबसे गर्म सुबह, 19.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह आसमान साफ है और धूप तेज है। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गर्मी ने लोगों को किया बेहाल। अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:40 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:40 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में इस सीजन की सबसे गर्म सुबह, 19.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
आगरा में तेज धूप के चलते दुपट्टे से मुंह ढंक कर जातींं छात्राएं।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को सुबह का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

सुबह सात बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई। गर्मी में पसीना आने लगा, 10 बजे के बाद तेज धूप से लोग परेशान हो गए। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11​डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन की सबसे गर्म रही।

38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान में बढोत्तरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सर्दी जुकाम के साथ बढ़ने लगा ब्लड प्रेशर

मौसम बदलने से सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर बढने लगा है। एसएन मेडिकल कालेज के मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे ह्रदय रोगियों का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा है। वहीं, सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं।

पिछले साल (2020) में तापमान

26 फरवरी -अधिकतम तापमान 26. 7 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 12 .5 डिग्री सेल्सियस

14 मार्च - अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15. 5 डिग्री सेल्सियस

25 मार्च -अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस 34 7 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 18 .3 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी