Agra Weather Forecast: तेजी से चढ़ रहा आगरा में पारा, सामान्‍य से छह डिग्री ऊपर पहुंचा

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है और धूप तेज है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को रहेगी मामूली ठंडक। अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:02 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:02 AM (IST)
Agra Weather Forecast: तेजी से चढ़ रहा आगरा में पारा, सामान्‍य से छह डिग्री ऊपर पहुंचा
आगरा में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब पारा तेजी से चढ़ रहा है। यह सामान्‍य से करीब पांच से डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच चुका है। शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है। अाज न्‍यूनतम 16 और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। घरों मेंं एसी चलना भी शुरू हो गए हैं।

ताजनगरी में शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहने से धूप जल्‍दी ही निकल आई। धूप निकलने से फिर गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हो चुका है, जो गुरुवार के मुकाबले 1.3 डिग्री ज्‍यादा है। दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

इससे पहले तेज धूप निकलने से गुरुवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह धूप में गर्मी महसूस होने लगी। 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी तेज धूप निकलेगी।

37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 28 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

पिछले साल (2020) में तापमान

26 फरवरी -अधिकतम तापमान 26. 7 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 12 .5 डिग्री सेल्सियस

14 मार्च - अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15. 5 डिग्री सेल्सियस

25 मार्च -अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस 34 7 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 18 .3 डिग्री सेल्सियस

2021 में तापमान

19 फरवरी - अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी