Agra Weather Forecast: आगरा में सर्दी का असर कम, घरों में चलने लगे पंखे

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह आठ बजे से निकल आई तेज धूप। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान भी आ गया 30 डिग्री सेल्सियस के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 10:08 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 10:08 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सर्दी का असर कम, घरों में चलने लगे पंखे
आगरा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब सर्दी का असर घट चुका है। दिन की तो छोडि़ए, रात में भी पंखा चलाकर सोना पड़ रहा है। दोपहर की तेज धूप अधिकतम तापमान को बढ़ा रही है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हैैै, इससे अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। न्‍यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। वहीं अधिकतम 30 के करीब है।

ताजनगरी में मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही अच्‍छी धूप निकल आई है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हो चुका है, जो सोमवार के मुकाबले मामूली ज्‍यादा है। इसके चलते सुबह-सुबह लोगों ने सैर का आनंद लिया। हालांकि दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री के आसपास रहेगा।

इससे पहले तेज धूप में सोमवार को गर्मी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह सात बजे धूप निकल आई। दोपहर एक बजे के बाद धूप में खडे़ होने पर पसीना आने लगा। मार्च अंत और अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी। शाम को मौसम बदल गया और हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 फरवरी तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी। बुधवार से तापमान बढ़ने लगेगा। 27 फरवरी तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी