Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में आया उछाल, सामान्‍य से अधिक दर्ज

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान के आने वाले सप्‍ताह में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 09:41 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में आया उछाल, सामान्‍य से अधिक दर्ज
रविवार को आगरा में दिनभर तेज धूप रहेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब रजाई की जगह कंबल ओढ़े जाने लगे हैं और पंखे चलना भी शुरू हो चुके हैं। हालांकि अभी दिन और रात के मौसम में बड़ा अंतर है। इस सप्‍ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। रविवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

ताजनगरी में रविवार को सुबह आठ बजे से ही अच्‍छी धूप निकल आई है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हो चुका है, जो शनिवार के मुकाबले लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसके चलते सुबह-सुबह लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री के आसपास रहेगा।

इससे पहले धूप निकलने से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप में खड़े होने पर गर्मी महसूस होने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी