Agra Weather Forecast: आगरा में धूप ने चढ़ाया पारा, न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री पार

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान के गुरुवार को 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 10:17 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूप ने चढ़ाया पारा, न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री पार
ताजमहल पर गुरुवार सुबह ही धूप तेज निकलने पर पर्यटक बेहाल दिखे।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सर्दी की विदाई का वक्‍त करीब आ गया है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हो रही है। इस सप्‍ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। गुरुवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

ताजनगरी से सर्दी की विदाई होने लगी है और गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में गुरुवार सुबह धूप निकलने से पार्कों के साथ ही सडकों पर लोग टहलते हुए दिखाई दिए। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह सात बजे धूप निकल आई, सर्दी में धूप अच्छी लगने लगी। सुबह पार्कों, सडकों पर टहलने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। नौ बजे के बाद तेज धूप में गर्मी का अहसास होने लगा। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

अधिकतम के बाद अब ​न्यूनतम तापमान बढने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान एक दो दिन में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे गर्मी का अहसास होने लगेगा।

chat bot
आपका साथी