Agra Weather Forecast: ताजनगरी में मौसम भी वेलेंटाइन डे की तरह खुशनुमा, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह छाया घना कोहरा। हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य। आठ बजे के बाद निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 10:54 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में मौसम भी वेलेंटाइन डे की तरह खुशनुमा, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम
ताजमहल में सुबह सात बजे तक ऐसी स्थिति रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्दी की विदाई की बेला में आगरा में मौसम के अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। रविवार सुबह छह बजे ताजनगरी में घना कोहरा छाया रहा, हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य रहने से वाहनों की रफ्तार थमी रही। वहीं ट्रेनों पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। आगरा-दिल्‍ली इंटरसिटी एक्‍सप्रेस निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब रही। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दोपहर में अच्‍छी धूप निकलेगी।

रविवार सुबह लोग जागे तो उन्‍हें कोहरा मिला। शहर के बाहरी इलाकों में सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा, इसके बाद आठ बजे से धूप निकलना शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल आने से लोग धूप का आनंद लेने लगे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ​सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम भी वेलेंटाइन डे के मूड में है, सुबह सर्द हवा चली। अब गुनगुनी धूप निकल आई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार दोपहर में तेज धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य 10 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा था। सुबह हाईवे, ताजमहल सहित शहर के बाहरी इलाके में घना कोहरा छाया रहा। द्रश्यता भी कम हो गई। इसके साथ ही सर्द हवा चलने लगी। सर्दी बढने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सेहत का रखे ध्यान

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। इससे बच्चों में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। बच्चों को सर्दी से बचाएं। गर्म पेय पदार्थ का सेवन कराएं।

chat bot
आपका साथी