Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दोपहर में धूप तेज और रात को सर्द हवा

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह आठ बजे निकल आई अच्‍छी धूप। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर आया। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 10:29 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दोपहर में धूप तेज और रात को सर्द हवा
आगरा में बुधवार सुबह धूप के बीच ताजमहल का दीदार करते पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बुधवार को मौसम अच्‍छा है। ठंड कम हो चुकी है। दिन में धूप अच्‍छी है और रात में रजाई ओढ़ना भी बुरा नहीं लग रहा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में उछाल आ रहा है। बुधवार को न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री की तेजी आएगी। आने वाले दो दिन में तापमान में और वृद्धि दर्ज होगी।

ताजनगरी में बुधवार सुबह से अच्‍छी धूप निकली है। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही है। सर्दी के मौसम में सुबह सुबह धूप में बैठना अच्छा लग रहा है लेकिन दोपहर में धूप नहीं झेली जा रही है। कारों में एसी चलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम 28 और न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार के मुकाबले अधिकतम और न्‍यूनतम, दोनों में ही एक डिग्री की बढ़ोत्‍तरी रहेगी।

इससे पहले धूप निकलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को धूप निकलेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सुबह सात बजे धूप निकल आई। इसके साथ ही सर्द हवा चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई। शाम को तेज सर्द हवा चली। न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

14 फरवरी तक 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। 14 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी