Agra Weather Forecast: ताजनगरी में तापमान में आया हल्‍का उछाल, न्‍यूनतम भी बढ़ा

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह आठ बजे निकल आई अच्‍छी धूप। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास। दो दिन में होगी तापमान में और वृद्धि।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 10:38 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 10:38 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में तापमान में आया हल्‍का उछाल, न्‍यूनतम भी बढ़ा
मंगलवार सुबह से आगरा में अच्‍छी धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब ठंड से राहत मिल चुकी है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में उछाल आ रहा है। दिन में धूप तेजी है तो जैकेट उतर रही हैं लेकिन सूरज ढलने के साथ ही गलन बढ़ने से फिर गर्म कपड़े पहने जा रहे हैं। आने वाले दो दिन में तापमान में और वृद्धि दर्ज होगी।

ताजनगरी के मौसम में अब बदलाव है। मंगलवार सुबह से अच्‍छी धूप निकली है। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही है। सर्दी के मौसम में धूप में बैठना अच्छा लग रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम 26 और न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार के मुकाबले अधिकतम और न्‍यूनतम, दोनों में ही दो डिग्री की बढ़ोत्‍तरी रहेगी।

इससे पहले धूप निकलने से सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को धूप निकलेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सुबह सात बजे धूप निकल आई। इसके साथ ही सर्द हवा चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई। शाम को तेज सर्द हवा चली। न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

14 फरवरी तक 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। 14 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी