Agra Weather Forecast: ताजनगरी में रात में ठंड और दिन में धूप, मौसम है खुशनुमा

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह आठ बजे निकल आई अच्‍छी धूप। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात और सुबह के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 10:25 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 10:25 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में रात में ठंड और दिन में धूप, मौसम है खुशनुमा
सोमवार सुबह से आगरा में अच्‍छी धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस समय मौसम खुशनुमा है। यही वजह है कि ताजमहल पर सैलानी बढ़ रहे हैं। न ज्‍यादा गर्मी और न ज्‍यादा सर्दी। रात में ठंडक है और दोपहर में अच्‍छी धूप। हवा में ठंडक बरकरार है। फिलहाल कुछ दिन मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा।

ताजनगरी का मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से अच्‍छी धूप निकली है। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही है। सर्दी के मौसम में धूप में बैठना अच्छा लग रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम 24 और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इससे पहले रविवार को सुबह से ही धूप निकल आई थी। धूप में सर्द हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह आठ बजे धूप निकल आई। तेज सर्द हवा चलती रही। सर्दी में लोगों ने धूप का आनंद लिया। छुट्टी के दिन लोग छत पर धूप में घंटों बैठे रहे। शाम को सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को धूप निकलेगी, सर्द हवा भी चलेगी। 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

10 फरवरी को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार को सुबह से धूप निकल आएगी लेकिन सर्द हवा चलती रहेगी। नौ फरवरी को भी सुबह से धूप निकलेगी। 10 फरवरी से मौसम बदल जाएगा। बादल छा सकते हैं, इससे सर्दी बढ जाएगी। तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी