Agra Weather Forecast: आगरा में आज भी बूंदाबांदी के आसार, कल हो सकती है तेज बरसात

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह से छाए हैं बादल। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद निकली हल्‍की धूप। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विभाग ने सोमवार को भी जताई है बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:36 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आज भी बूंदाबांदी के आसार, कल हो सकती है तेज बरसात
आगरा में रविवार सुबह से बादलों के पीछे सूरज की लुकाछिपी चल रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी से अब मानसून रूखसत होने की ओर है। रविवार को सुबह से बादल छंट गए और तेज धूप के साथ सवेरा हुआ, हालांकि बाद में फिर से बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज हल्‍की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हवा में ठंडक बनी रहने से और दिल्‍ली की जोरदार बारिश का असर यहां के तापमान पर देखने को मिला है। रविवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से मात्र एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आगरा में रविवार सुबह सात बजे से ही धूप निकल आई है और हल्‍की गर्मी और उमस बढ गई है। सुबह का तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बूंदाबांदी हो सकती है। आगरा में मानसून सीजन के दौरान होने वाली कुल औसत वर्षा से अभी लगभग 34 फीसद कम बारिश हुई है। इससे पहले बारिश और ठंडी हवा की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा।

16 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है, इस तरह 16 सितंबर तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 17 सितंबर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा।

मच्‍छरजनित बीमारियां होने लगीं

आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, इस समय मच्छरजनित बीमारियां भी फैल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढेगा, धूप निकलेगी। इससे उमस बढ़ेगी। मौसम में हो रहा परिवर्तन सेहत को बीमार करने लगा है। ओपीडी और इमरजेंसी में एक जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी थी, लेकिन अगस्त के तीन सप्‍ताह लगभग सूखे ही बीत गए। हल्की रिमझिम तो हुई, लेकिन राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह बिगड़ा मिजाज सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही स्थिति एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है। अगस्त और सितंबर में सबसे ज्यादा मच्छरजनित बीमारियों और बुखार का खतरा रहता है।

chat bot
आपका साथी