Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम में कमी तो न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि, आज भी बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह से छाए हैं बादल। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद निकली हल्‍की धूप। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विभाग ने शनिवार को भी जताई है बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:17 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम में कमी तो न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि, आज भी बारिश के आसार
आगरा में शनिवार सुबह से काले बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई तो वहीं न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि। शुक्रवार को कहीं तेज तो कहीं हल्‍की बारिश होने के बाद शनिवार और रविवार को भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हैं और हवा में ठंडक है। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद हल्‍की धूप निकलना शुरू हुई है और दोपहर बाद बारिश होने के आसार हैं।

आगरा में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे हैं। दयालबाग, कमला नगर सहित कई क्षेत्रों मे हल्की बूंदाबांदी हुई। नौ बजे के बाद मौसम बदल गया, धूप निकल आई है और हल्‍की गर्मी और उमस बढ गई है। सुबह का तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बारिश हो सकती है। आगरा में मानसून सीजन के दौरान होने वाली कुल औसत वर्षा से अभी लगभग 35 फीसद कम बारिश हुई है। इससे पहले बारिश और ठंडी हवा की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा।

15 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी बारिश की संभावना है, इस तरह 15 सितंबर तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, 16 सितंबर से बादल छाए रहेंगे।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

मरीजों की बढ़ी संख्या

मौसम में हो रहा परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी में ब्लड प्रैशर और वायरल के मरीजों की संख्या में 30 फीसद तक इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही हाल एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है।

chat bot
आपका साथी