Agra Weather Forecast: कहीं धूप तो कहीं छांव, आगरा में बूंदाबांदी के बाद निकली धूप

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह से छाए हैं बादल। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद निकली हल्‍की धूप। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक। शुक्रवार को जताई है जोरदार बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:27 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: कहीं धूप तो कहीं छांव, आगरा में बूंदाबांदी के बाद निकली धूप
आगरा में शुक्रवार सुबह से काले बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कहीं धूप तो कहीं छांव, ताजनगरी के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही हो गया है। शुक्रवार सुबह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई, सुबह नौ बजे के बाद धूप​ निकल आई है। इससे गर्मी और उमस बढ गई है। इससे सुबह का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक बारिश हो सकती है।

सुबह से ही बादल छाए रहे, दयालबाग, कमला नगर सहित कई क्षेत्रों मे हल्की बूंदाबांदी हुई। नौ बजे के बाद मौसम बदल गया, धूप निकल आई है और गर्मी और उमस बढ गई है। सुबह का तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बारिश हो सकती है। आगरा में मानसून सीजन के दौरान होने वाली कुल औसत वर्षा से अभी लगभग 35 फीसद कम बारिश हुई है। इससे पहले ठंडी हवा की वजह से बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा।

14 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी बारिश की संभावना है, इस तरह 14 सितंबर तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, 15 सितंबर से बादल छाए रहेंगे।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

मरीजों की बढ़ी संख्या

मौसम में हो रहा परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी में ब्लड प्रैशर और वायरल के मरीजों की संख्या में 30 फीसद तक इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही हाल एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है।

chat bot
आपका साथी