Agra Weather Forecast: आगरा में आसार पूरे, बारिश फिर भी नहीं हो रही

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह से छाए हैं बादल। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद निकली हल्‍की धूप। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक। 10 सितंबर को जताई है जोरदार बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 11:57 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आसार पूरे, बारिश फिर भी नहीं हो रही
आगरा में गुरुवार सुबह से ही काले बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के नजदीक राजधानी दिल्‍ली बारिश से तरबतर हो चुकी है लेकिन यहां मानसून के सीजन में बारिश का औसत आंकड़ा भी पूरा नहीं हो पाया है। आसार पूरे हैं, हर दिन बादल बन रहे हैं लेकिन आसमान से राहत की बूंदें नहीं बरस रहीं। स्‍थानीय मौसम विज्ञानी ने कुछ समय पहले ही कहा था कि आगरा में बादल तो बनते हैं लेकिन बारिश उतनी नहीं हो पाती। इस बार हो भी ऐसा ही रहा हैै। गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। हवा ठंडी है। आइएमडी ने संभावना भी जताई है, आज बूंदाबांदी हो सकती है और शुक्रवार को तेज बारिश।

गुरुवार सुबह से घने काले बादल छाए रहे। आर्द्रता का स्‍तर भी बढ़ा हुआ है लेकिन तेज ठंडी हवा पसीना नहीं आने दे रही। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 11 बजे के बाद हल्‍की धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। आगरा में मानसून सीजन के दौरान होने वाली कुल औसत वर्षा से अभी लगभग 35 फीसद कम बारिश हुई है। इससे पहले ठंडी हवा की वजह से बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

10 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। धूप निकलने के बाद बारिश हो सकती है। 10 सितंबर तक बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 11 और 12 सितंबर को भी तेज बौछारेंं पड़ने की संभावना जताई गई है।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी