Agra Weather Forecast: आगरा में आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह से निकली है तेज धूप। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद छाने लगे हल्‍के बादल। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक। 10 सितंबर तक जताई है बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:27 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश के आसार
आगरा में मंगलवार सुबह से कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर बाद बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही आगामी 10 सितंबर तक आगरा में बारिश होने की अनुमान जताया गया है। 11 और 12 सितंबर को हल्‍की बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्‍मीद जताई गई है।

मंगलवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई है और उमस बढ गई है। सुबह नौ बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 11 बजे के बाद हल्‍के बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। आगरा में मानसून सीजन के दौरान होने वाली कुल औसत वर्षा से अभी लगभग 35 फीसद कम बारिश हुई है।

10 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। धूप निकलने के बाद बारिश हो सकती है। 10 सितंबर तक बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 11 और 12 सितंबर को भी तेज बौछारेंं पड़ने की संभावना जताई गई है।

मच्‍छरजनित बीमारियां होने लगीं

आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, इस समय मच्छरजनित बीमारियां भी फैल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढेगा, धूप निकलेगी। इससे उमस बढ़ेगी। मौसम में हो रहा परिवर्तन सेहत को बीमार करने लगा है। ओपीडी और इमरजेंसी में एक जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी थी, लेकिन अगस्त के तीन सप्‍ताह लगभग सूखे ही बीत गए। हल्की रिमझिम तो हुई, लेकिन राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह बिगड़ा मिजाज सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही स्थिति एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है। अगस्त और सितंबर में सबसे ज्यादा मच्छरजनित बीमारियों और बुखार का खतरा रहता है।

chat bot
आपका साथी