Agra Weather Forecast: आगरा में बढ़ गई उमस, कल से फिर लग सकती है बारिश की झड़ी

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह से निकली है तेज धूप। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद छाने लगे हल्‍के बादल। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक। 10 सितंबर तक जताई है बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 11:39 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बढ़ गई उमस, कल से फिर लग सकती है बारिश की झड़ी
आगरा में सोमवार दोपहर में इस तरह बादल छाए हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर बाद बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार को बारिश होने के आसार ज्‍यादा नजर आ रहे हैं। आगामी 10 सितंबर तक आगरा में बारिश होने की अनुमान जताया गया है।

सोमवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई है और उमस बढ गई है। सुबह नौ बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

10 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। धूप निकलने के बाद बारिश हो सकती है। 10 सितंबर तक बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 11 और 12 सितंबर को भी तेज बौछारेंं पड़ने की संभावना जताई गई है।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी