Agra Weather Forecast: आगरा में छाए हुए हैं बादल, दोपहर में निकलेगी तेज धूप

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह से छाए हैं बादल। बादलों के बीच-बीच में निकल रही है धूप। हवा में ठंडक बनी रहने से है राहत। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विभाग ने अब बादल छंटने के जताए आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:23 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाए हुए हैं बादल, दोपहर में निकलेगी तेज धूप
आगरा में शनिवार सुबह से इस तरह से बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शनिवार सुबह कुछ देर के लिए धूप निकलने के बाद बादल छा गए हैं। गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे उमस और बढ़ जाएगी। आगामी दो तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं बताए जा रहे हैं।

शनिवार सुबह आठ बजे धूप निकली, इसके बाद बादल छा गए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है। सुब​ह का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को तेज धूप निकलेगी, अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य 24 डिग्री से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा चुका है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

छह सितंबर से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी। मगर, छह सितंबर से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। सात सितंबर को भी बारिश की संभावना है, आठ और नौ सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं।

मरीजों की बढ़ी संख्या

मौसम में हो रहा परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी में ब्लड प्रैशर और वायरल के मरीजों की संख्या में 30 फीसद तक इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही हाल एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है।

मच्‍छरजनित बीमारियां होने लगीं

आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, इस समय मच्छरजनित बीमारियां भी फैल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढेगा, धूप निकलेगी। इससे उमस बढ़ेगी। मौसम में हो रहा परिवर्तन सेहत को बीमार करने लगा है। ओपीडी और इमरजेंसी में एक जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी थी, लेकिन अगस्त के तीन लगभग सूखे ही बीत गए। हल्की रिमझिम तो हुई है, लेकिन राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह बिगड़ा मिजाज सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, डायरिया और ब्लड प्रेशर से संबंधित पहुंच रहे हैं। यही स्थिति एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी का भी है। अगस्त में सबसे ज्यादा मच्छरजनित बीमारियों और बुखार का खतरा रहता है।

chat bot
आपका साथी