Agra Weather Forecast: आगरा में लुढ़का पारा, आज भी बारिश के हैं आसार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह से ही छाए हैं बादल। धूप निकली नहीं और हवा में ठंडक बनी रहने से है मौसम खुशनुमा। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विभाग ने लगातार चार दिन तक बारिश होने की जताई संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 11:30 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 11:30 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में लुढ़का पारा, आज भी बारिश के हैं आसार
आगरा में बुधवार सुबह से बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। विदाई की बेला में आगरा पर मानसून मेहरबान है। जाते-जाते लग रहा है कि मानसून आगरा में औसत बारिश के आंकड़े को पूरा कर जाएगा। मंगलवार को हुई झमाझम बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि है लेकिन अधिकतम तापमान लुढ़ककर नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने के आसार जताए हैं।

आगरावासियों को तेज धूप और गर्मी से राहत तो मिल गई है, बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकली है। हालांकि सुबह का तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगेगी। इससे पहले मंगलवार को झमाझम बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, यह 32.3 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चार दिन तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बारिश होगी, मौसम विभाग ने चार सितंबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। बताया जा रहा है कि दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में मानसून दुबारा से सक्रिय हो रहा है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सटीक बैठा तो आने वाले सप्‍ताह भर मौसम खुशनुमा रहने वाला है।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी