Agra Weather Forecast: कई वर्षों के बाद जन्‍माष्‍टमी पर आगरा में बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह से ही छाए हैं बादल। धूप निकली नहीं और हवा में ठंडक बनी रहने से है मौसम खुशनुमा। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विभाग ने अब लगातार तीन दिन तक बारिश होने की जताई संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:25 AM (IST)
Agra Weather Forecast: कई वर्षों के बाद जन्‍माष्‍टमी पर आगरा में बारिश के आसार
आगरा में सुबह से काले बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कई बरसों के बाद ऐसा मौका आया है कि जब आगरा जन्‍माष्‍टमी के दिन भीगेगा। भगवान कृष्‍ण का जन्‍म जिस रात हुआ था, उस समय घनघोर वर्षा हो रही थी। करीब पांच साल पहले तक आगरा में जन्‍माष्‍टमी के दिन बारिश जरूर होती थी लेकिन हाल के गुजरे साल सूखे ही निकल रहे थे। आज जन्‍माष्‍टमी को लेकर जहां दुर्लभ योग बन रहा है, वहीं आज बारिश के भी प्रबल आसार हैं।

तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है, सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकली है। हालांकि सुबह का तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगेगी।

तीन दिन तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को जन्माष्टमी पर बारिश होगी, मौसम विभाग ने दो सितंबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। बताया जा रहा है कि दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में मानसून दुबारा से सक्रिय हो रहा है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सटीक बैठा तो आने वाले सप्‍ताह भर मौसम खुशनुमा रहने वाला है।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी