Agra Weather Forecast: आगरा में लगी बारिश की झड़ी, तीन दिन रहेगा मौसम सुहाना

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ दर्ज। सुबह से छाए हैं काले बादल। चल रही है हल्‍की फुहार। आगामी तीन दिन तक मौसम रहेगा ऐसा ही सुहाना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 12:08 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में लगी बारिश की झड़ी, तीन दिन रहेगा मौसम सुहाना
आगरा के बारिश के चलते सोमवार को मौसम खुशनुमा हो चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरीवासियोंं को रविवार आनंदित कर गया। इसके बाद सोमवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा है। रविवार शाम से जो बारिश की झड़ी लगी है, वो सोमवार को भी जारी है। हल्‍की हल्‍की फुहार सुबह से पड़ रही है। इससे जमीन की गर्माहट शांत हो चुकी है और घरों में से उमस का खात्‍मा हो चुका है। सोमवार को शीतला माता का मेला है, लोग मौसम के साथ मेले का आनंद ले रहे हैं।

आगरा में सोमवार सुबह से ही मौसम में ठंडक है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम यानि 26.2 डिग्री आंका गया है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिन तक आगरा में बारिश होते रहने के आसार हैं। इसके बाद धूप निकलेगी।

रविवार को हुई 46.4 एमएम बारिश

इससे पहले गर्मी और उमस के बीच रविवार दोपहर में घने बादल छा गए। करीब ढाई घंटे तक बादल छाए रहे, बादलों की तरफ देखकर लोग बारिश का इंतजार करते रहे। शाम छह बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। करीब 40 मिनट की तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हवा में ठंडक महसूस हो रही है। तापमान पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह गर्मी और उमस रही। दोपहर में तेज धूप निकली, तीन बजे काले घने बादल छा गए। लोग तेज बारिश की उम्मीद के साथ बादलों की तरफ टकटकी लगाए देखते रहे। मगर, बारिश नहीं हुई। बाहर निकले लोग भी तेज बारिश की उम्मीद के साथ घर पहुंचने लगे। शाम छह बजे भगवान टाकीज, एमजी रोड, सिकंदरा, दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, ताजगंज, शाहगंज सहित अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। शाम 6 .40 बजे के बाद बूंदाबांदी होने लगी। रात को ठंडी हवा चलने लगी। इससे पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

22 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज बारिश होगी। मंगलवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा।

chat bot
आपका साथी