Agra Weather Forecast: आगरा में आज से लग सकती है बारिश की झड़ी, तीन दिन रहेगा मौसम सुहाना

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट बादल छाने लगे हैं। दोपहर में हो सकती है बारिश। अधिकतम तापमान रहेगा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक बारिश होने का जताया है अनुमान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:39 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आज से लग सकती है बारिश की झड़ी, तीन दिन रहेगा मौसम सुहाना
आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हैं, बारिश होने के आसार हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरीवासियोंं को रविवार आनंदित कर सकता है। छुट्टी है और उस पर से लॉकडाउन भी। घर में रहकर मजे करने का दिन हो सकता है क्‍योंकि आज मौसम भी साथ देगा। मौसम विभाग ने आज से बारिश की झड़ी लगने का अनुमान जताया है। रविवार से शुरू होकर आगामी तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

आगरा में रविवार सुबह से ही धूप हल्‍की है। सुबह 10 बजे के करीब बादल छा गए हैं और दोपहर में बारिश होने के संकेत हैं। रविवार को न्‍यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है, जो शनिवार के मुकाबले कम है। वहीं आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। आज घने बादल छा सकते हैं, इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। इससे पहले शनिवार को उमस से लोग बेचैन रहे थे और घबराहट हो रही थी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे शहर के कई हिस्‍सों में बूंदाबांदी होने के बाद शाम को हवा ठंडी चलने लगी और गर्मी से हल्‍की राहत तो मिली थी।

21 जुलाई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी तेज बारिश होगी, 21 जुलाई तक मानसून की बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी