Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से उमस ने छुड़ाए पसीने, बादल गए रूठ

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई वृद्धि। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकल आई है तेज धूप हो रही बेचैनी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 11:07 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 11:07 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से उमस ने छुड़ाए पसीने, बादल गए रूठ
आगरा में शुक्रवार सुबह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी पर मानसून मेहरबान होने का नाम नहीं ले रहा। बादल छाते हैं लेकिन रूठ कर चले जाते हैं। दिल्‍ली और एनसीआर में झमाझम हो चुकी है लेकिन आगरा में रविवार के बाद से सूखा पड़ा है। शुक्रवार को सुबह से ही बेचैनी है। धूप तेज है और हवा बंद। आर्द्रता का स्‍तर बढ़कर 73 पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अब शनिवार को बारिश होने की संभावना जताई है।

आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में बादल छाए रह सकते हैं, हल्‍की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार को बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। आइएमडी के मुताबिक 18 जुलाई को अच्‍छी बारिश होने के संकेत हैं।

इससे पहले गर्मी और उमस के बाद गुरुवार शाम को गर्मी का अहसास होता रहा। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, दोपहर में धूप में निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

- तापमान 104 डिग्री फैरेनाइट पर पहुंच जाना।

- बेहोशी, गिर जाना और भ्रम की स्थिति।

- कमजोरी और हाथ पैरों में दर्द।

chat bot
आपका साथी