Agra Weather Forecast: आगरा में आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बरसेंगी राहत की बूंदें

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई वृद्धि। 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकल आई तेज धूप उसके बाद छाने लगे आंशिक बादल। आगामी तीन दिन तक बूंदाबांदी के आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 11:55 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 11:55 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बरसेंगी राहत की बूंदें
आगरा में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। शाम तक बारिश की संभावना है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के लोगों को गुरुवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। राहत की बूंदें आज बरस सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार दोपहर बाद यहां बारिश के आसार बन रहे हैं। यदि बारिश आती है तो आगामी तीन दिन तक बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है। दिल्‍ली और एनसीआर क्षेत्र में मानसून दस्‍तक दे चुका है, अब आगरा की आस आज पूरी हो सकती है।

आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 29 डिग्री दर्ज किया गया है। दरअसल बुधवार शाम को चली ठंडी हवा और आसपास हुई बूंदाबांदी के चलते गुरुवार को तापमान में गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में बादल छाए रह सकते हैं, इसके साथ ही हवा ठंडी रहेगी। गुरुवार को बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। आइएमडी के मुताबिक 18 जुलाई को अच्‍छी बारिश होने के संकेत हैं।

इससे पहले गर्मी और उमस के बाद बुधवार शाम को मौसम बदल गया। हवा में ठंडक महसूस होने से गर्मी से राहत मिली, रात में तेज हवा चलने लगी। हालांकि, अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, दोपहर में धूप में निकलना मुश्किल हो गया। शाम चार बजे से बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। हवा में ठंडक महसूस होने से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य 35 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज से हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

chat bot
आपका साथी