Agra Weather Forecast: आगरा में आज भी बारिश के आसार, छाए हैं बादल

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट। 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से छाए हैं बादल। चल रही ठंडी हवा। दोपहर बाद हो सकती है बारिश।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 12:05 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 12:05 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आज भी बारिश के आसार, छाए हैं बादल
सोमवार को सुबह से ही आगरा में बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। लगातार 16 दिन तक पसीना बहाकर परेशान रहे आगरा के लोगों के लिए रविवार राहत भरा रहा। महज आधा घंटे में 24 एमएमए बारिश होने से ताजनगरी पानी से तरबतर हो गई। इसके बाद सोमवार सुबह भी मौसम खुशनुमा रहा। सुबह से ही हवा ठंडी है और बादल छाए हैं। दोपहर बाद बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। आगामी तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

आगरा को लंबे समय बाद गर्मी से निजात मिली है। सोमवार सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह 27 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहेगा। सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है और बादलों के छाए रहने से राहत है।

15 जुलाई तक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से शुरू हुई बारिश, अब 15 जुलाई तक होती रहेगी। इसके बाद भी बादल छाए रहेंगे। बारिश के चलते अधिकतम तापमान और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हालांकि 15 जुलाई के बाद उमस का स्‍तर बढ़ सकता है।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

chat bot
आपका साथी