Agra Weather Forecast: आगरा में रात को बूंदाबांदी दे गई थी राहत, सुबह तापमान में गिरावट

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट। 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब। हालांकि सुबह से निकली है तेज धूप और उमस में भी नहीं आई है कमी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 10:29 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में रात को बूंदाबांदी दे गई थी राहत, सुबह तापमान में गिरावट
आगरा में रविवार सुबह तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शनिवार रात हुई बूंदाबांदी ने रविवार को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट ला दी है। हालांकि सुबह से ही धूप तेज है और उमस भी उतनी ही है। लेकिन रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्‍की फुल्‍की बौछार पड़ने की संभावना है। सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

आगरा में सुबह सात बजे से धूप तेज हो गई है और हवा कुछ ठंडी चल रही है। नौ बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

सात जुलाई से मानसून की बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जुलाई तक बादल छाएंगे। सात जुलाई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। सात से नौ जुलाई तक मानसून की बारिश की संभावना है लेकिन बारिश होने से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और उमस बढ जाएगी।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

- तापमान 104 डिग्री फैरेनाइट पर पहुंच जाना।

- बेहोशी, गिर जाना और भ्रम की स्थिति।

- कमजोरी और हाथ पैरों में दर्द।

chat bot
आपका साथी