Agra Weather Forecast: आगरा में बूंदाबांदी दे गई थी हल्‍की राहत, सुबह से फिर धूप तेज

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में हुई वृद्धि। 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकली है तेज धूप। इसके साथ उमस छुड़ा रही है पसीना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 09:58 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 09:58 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बूंदाबांदी दे गई थी हल्‍की राहत, सुबह से फिर धूप तेज
आगरा में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा चल रही है। इसके साथ ही शनिवार को उमस बढ गई है। गर्मी से लोग परेशान हैं, सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार की शाम को 10 मिनट हुई बूंदाबांदी कुछ राहत जरूर दे गई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में बादल छाएंगे।

आगरा में सुबह सात बजे से धूप तेज हो गई और गर्म हवा चल रही है। नौ बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है, उमस से लोग परेशान हैं और पसीने में नहा रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सात जुलाई से मानसून की बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जुलाई तक बादल छाएंगे। सात जुलाई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। सात से नौ जुलाई तक मानसून की बारिश की संभावना है लेकिन बारिश होने से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और उमस बढ जाएगी।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

- तापमान 104 डिग्री फैरेनाइट पर पहुंच जाना।

- बेहोशी, गिर जाना और भ्रम की स्थिति।

- कमजोरी और हाथ पैरों में दर्द।

chat bot
आपका साथी