Agra Weather Forecast: आगरा में बरस रहे जैसे अंगारे, न्‍यूनतम तापमान ही 32 के करीब

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में हुई वृद्धि। 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकली है तेज धूप। इसके साथ उमस छुड़ा रही है पसीना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:45 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बरस रहे जैसे अंगारे, न्‍यूनतम तापमान ही 32 के करीब
आगरा में शुक्रवार सुबह तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अब तो ऐसा लग रहा है जैसे अंगारे बरस रहे हों। शुक्रवार सुबह का पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवा चल रही है, गर्मी से बुरा हाल है। लोग पसीने में नहा रहे हैं। प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्‍यादा गर्म शहर आगरा रहा था। शुक्रवार सुबह भी लगभग वैसा ही हाल है।

शुक्रवार सुबह से ही लू चल रही है। शुक्रवार को 10 बजे से धूप तेज हो गई है। धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई। नौ बजे के बाद लू चलने लगी है। लू से लोग बेहाल हैं और धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी में लोग पसीने में नहाने लगे हैं। तापमान लगातार बढ रहा है। इससे न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

तीन जुलाई से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को मौसम बदल जाएगा। बादल छा सकते हैं, रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

- तापमान 104 डिग्री फैरेनाइट पर पहुंच जाना।

- बेहोशी, गिर जाना और भ्रम की स्थिति।

- कमजोरी और हाथ पैरों में दर्द।

chat bot
आपका साथी