Agra Weather Forecast: आगरा में छाए हैं बादल, बारिश होने की आस अब तक अधूरी

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 37 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद ही छा गए हैं बादल। हवा दे रही है राहत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:50 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:50 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाए हैं बादल, बारिश होने की आस अब तक अधूरी
आगरा में सुबह नौ बजे के बाद बादल छा गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के वाशिंदों के लिए बारिश का इंतजार बढ़ता जा रहा है। लोग बादलों से आस लगाए बैठे हैं कि राहत की बूंदें बरस जाएं लेकिन ये उम्‍मीद पूरी नहीं हो पा रही। उमस बढ़ने के चलते कूलर फेल हो गए हैं और अब केवल एसी ही सुकून दे पा रहे हैं। सोमवार सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद बादल छा गए हैं। सूरज छिप गया है। बारिश हो जाए तो कुछ राहत मिले।

सुबह तेज धूप निकलने के कुछ देर बाद सोमवार को बादल छा गए है। इससे तापमान में गिरावट आई है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई, इसके साथ ही हवा चल रही है। जिससे कुछ राहत है। नौ बजे के बाद बादल छा गए हैं। इससे न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

23 जून को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। 23 जून को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 24 जून के बाद बादल छाए रह सकते हैं। 27 जून तक बादल छाए रहेंगे।

chat bot
आपका साथी