Agra Weather Forecast: आगरा में उमस छुड़ा रही पसीने, बारिश का बेताबी से इंतजार

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। मौसम विभाग ने मानसून के जल्‍द दस्‍तक देने के दिए हैं संकेत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:31 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:31 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में उमस छुड़ा रही पसीने, बारिश का बेताबी से इंतजार
आगरा में गुरुवार सुबह से ही गर्मी ज्‍यादा महसूस हो रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह से तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवा चल रही है। गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बादल छा सकते हैं। उमस बढ़ जाने से पसीना बहने के साथ बेचैनी हो रही है। अब मानसून आने का बेताबी से इंतजार किया जा रहा है।

गुरुवार सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई, इसके साथ ही गर्म हवा चलने लगी है। सुबह 10 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज की किरणें चुभ रही हैं और लोग पसीने में नहा रहे हैं। इससे न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

उमस से लोग परेशान

गर्मी में लोग उमस से परेशान है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। उमस में फंगल इन्फेक्शन बढ गए हैं। एसएन के चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष डा यतेंद्र चाहर ने बताया कि उमस में फंगल इन्फेक्शन बढ गए हैं। डाक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवाएं लें।

19 जून से बारिश की संभावना

मौसम ​विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को बारिश की संभावना है। रविवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी