Agra Weather Forecast: गर्मी से मिलने वाली है राहत, आगरा में जल्‍द होगी मानसून की दस्‍तक

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। मौसम विभाग ने मानसून के जल्‍द दस्‍तक देने के दिए हैं संकेत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:46 AM (IST)
Agra Weather Forecast: गर्मी से मिलने वाली है राहत, आगरा में जल्‍द होगी मानसून की दस्‍तक
आगरा में सोमवार सुबह से धूप तेज है, दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय मौसम विभाग ने आगरा में मानसून के जल्‍द दस्‍तक देने के संकेत दिए हैं। अन्‍य जगहों पर मानसून एक्‍सप्रेस समय से पूर्व पहुंच रही है। सोमवार को दिल्‍ली में मानसून की बारिश की संभावना जताई है, इसके साथ ही यहां भी प्री मानसून बारिश हो सकती है। इधर सुबह से ही गर्म हवा चल रही है, धूप भी तेज होती जा रही है। सोमवार को गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, शाम को बारिश हो सकती है।

सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई है। गर्म हवा चलने लगी है। नौ बजे के बाद धूप में बाहर निकलना मुश्किल है। सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्म हवा से लोग परेशान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 बजे के बाद धूप तेज हो जाएगी। लू चलेगी। मगर, शाम को मौसम का मिजाज बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

17 जून तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बा​दल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 17 जून तक बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

पानी खूब पीएं, धूप से बचें

एसएन मेडिकल कालेज के डॉ मनीष बंसल ने बताया कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में शरीर से पानी अधिक निकल रहा है, पानी और साल्ट की कमी हो रही है। पानी, नीबू पानी का सेवन अधिक करें, धूप में निकलने से बचें।

chat bot
आपका साथी