Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से अधिक, आज से बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिन तक बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:32 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से अधिक, आज से बारिश के आसार
आगरा में शनिवार दोपहर बाद से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी से परेशान आगरावासियों के लिए बारिश जल्‍द ही राहत ला सकती है। उमस का स्‍तर बढ़ जाने और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में मानसून के दस्‍तक दे देने के बाद अब आगरा में प्री-मानसून बारिश शुरू होने के आसार बन रहे हैं। कासगंज में शनिवार सुबह 10 बजे के करीब बरसात शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में भी शनिवार शाम से मौसम बदलने की संभावना है। आगामी तीन दिन तक यहां भी बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।

आगरा मेंं शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह से ही तेज धूप परेशान कर रही है। ​शनिवार को 11 बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी है। गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को बारिश हो सकती है।

15 जून तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बारिश हो सकती है। 15 जून तक बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

स्वास्थ्य विभाग का लू के लिए अलर्ट

30 दिन से लोग गर्मी से परेशान हैं। प्री मानसून की बारिश होने वाली है। अब स्वास्थ्य विभाग को गर्मी लगी है और लू के लिए अलर्ट किया है। सीएमओ डा आरसी पांडेय ने लोगों से अपील की है कि लू से बचाव करें। घर से बाहर निकलें तो पूरी बांह के कपड़े पहनकर निकलें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीकर निकलें और अपने साथ पानी की बोतल लेकर जाएं। धूप में निकलते समय सिर ढककर निकलें। यदि कोई परेशानी हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर सलाह लें। स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस उपलब्ध है।

पानी खूब पीएं, धूप से बचें

एसएन मेडिकल कालेज के डॉ मनीष बंसल ने बताया कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में शरीर से पानी अधिक निकल रहा है, पानी और साल्ट की कमी हो रही है। पानी, नीबू पानी का सेवन अधिक करें, धूप में निकलने से बचें।

chat bot
आपका साथी