Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब, शाम को हो सकती है बारिश

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। बेचैनी सी हो रही महसूस। नहीं हो रहा अब पसीना बहना बंद।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:56 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:56 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब, शाम को हो सकती है बारिश
आगरा में शुक्रवार सुबह तापमान 30 डिग्री मापा गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही गर्मी है, शुक्रवार सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

सुबह सात बजे से ही धूप तेज होती गई, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई, धूप में खडे होने पर पसीने से नहा रहे हैं। गर्मी बढती जा रही है। इससे न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के सात तेज बारिश होगी, इससे गर्मी से राहत मिल जाएगी और ठंडी हवा चलेगी।

14 जून तक सुबह गर्मी और शाम को बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 जून तक सुबह तेज धूप निकलेगी और दोपहर में मौसम बदल जाएगा। बादल छाने लगेंगे और शाम को बारिश होगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

पानी खूब पीएं, धूप से बचें

एसएन मेडिकल कालेज के डॉ मनीष बंसल ने बताया कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में शरीर से पानी अधिक निकल रहा है, पानी और साल्ट की कमी हो रही है। पानी, नीबू पानी का सेवन अधिक करें, धूप में निकलने से बचें।

chat bot
आपका साथी