Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से उमस ने छुड़ाए पसीने, दोपहर में हवा से कुछ राहत

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। बेचैनी सी हो रही महसूस। नहीं हो रहा अब पसीना बहना बंद।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:15 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से उमस ने छुड़ाए पसीने, दोपहर में हवा से कुछ राहत
धूप और उमस के बीच बाजार में खरीदारी को निकलीं युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही मौसम के तेवर गर्म हैं। गर्म हवा चल रही है, सू​रज की किरणें तेज हो गई हैं। गर्म हवा से लोग बेहाल हैं, दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 जून से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार सुबह से ही गर्मी से लोग परेशान हैं। धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप तेज होती जा रही है। लोग घर से बाहर निकलने में बच रहे हैं। इधर उमस की वजह से बेचैनी सी महसूस हो रही है। कूलर फेल हो चुके हैं। केवल एसी ही इस समय राहत दे पा रहे हैं।

उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 जून से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश होगी। 13 जून को तेज बारिश हो सकती है। 14 जून को बादल छाए रहेंगे। 15 जून से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी।

पानी खूब पीएं, धूप से बचें

एसएन मेडिकल कालेज के डॉ मनीष बंसल ने बताया कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में शरीर से पानी अधिक निकल रहा है, पानी और साल्ट की कमी हो रही है। पानी, नीबू पानी का सेवन अधिक करें, धूप में निकलने से बचें।

chat bot
आपका साथी