Agra Weather Forecast: आगरा में लग रहे लू के थपेड़े, पारा पहुंचेगा 44 डिग्री के पार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। दोपहर में चल रही लू। नहीं हो रहा अब पसीना बहना बंद।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:50 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में लग रहे लू के थपेड़े, पारा पहुंचेगा 44 डिग्री के पार
आगरा में बुधवार सुबह से ही पसीने छूट रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। मई के महीने में बीच बीच में बारिश मौसम सुहाना बनाती रही लेकिन जून आते ही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। बुधवार सुबह से ही तापमान में तेजी है। न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। सुबह हवा जरूर कुछ ठंडी महसूस हुई लेकिन उसके बाद नौ बजे से ही धूप तीखी होने के साथ लू के थपेड़े लगने लगे।

आगरा में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। सुबह 10 बजे से ही गर्मी ने हालत खराब कर दी है। सड़कों पर दोपहर 12 बजने के साथ ही सन्‍नाटा पसरने लगा। दरअसल अब उमस बहुत बढ़ चुकी है और कूलर जवाब दे चुके हैं। केवल एसी ही राहत प्रदान कर पा रहे हैं।

इससे पहले सीजन का मंगलवार को सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली, गर्म हवा चलती रही। इससे दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई। इसके साथ ही गर्म हवा चलने लगी। दोपहर में तेज धूप और लू से लोग परेशान रहे। धूप में निकलना मुश्किल हो गया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 13 जून से बदलेगा मौसम मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को तेज धूप निकलेगी और गर्म हवा चलेगी। 12 जून तक गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। 13 जून से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 14 जून को भी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी