Agra Weather Forecast: आगरा में चुभ रही सूरज की किरणें, पारा 28 डिग्री सेल्सियस पार
Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप है एकदम तीखी। दोपहर में चल रही लू। नहीं हो रहा अब पसीना बहना बंद।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सुबह से ही गर्मी है, सूरज की किरणें चुभ रही हैं। गर्म हवा चलने से सोमवार को सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई, गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। नौ बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज की किरणें चुभ रही हैं। धूप में बाहर निकलने पर पसीना आ रहा है। इससे न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक रहेगा। इससे पहले रविवार को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
12 जून से बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ जून से धूल भरी आंधी चलेगी, 10 जून को भी आंधी चल सकती है। 12 जून से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 13 जून को भी बारिश की संभावना है।