Agra Weather Forecast: आगरा में 27 डिग्री के पार न्‍यूनतम तापमान, बूंदाबांदी हो सकती है

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य के करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप थी तेज लेकिन 10 बजे के बाद छा गए हैं आसमान में बादल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:42 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:42 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 27 डिग्री के पार न्‍यूनतम तापमान, बूंदाबांदी हो सकती है
आगरा में शनिवार सुबह से ही धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह से ही धूप तेज है। शनिवार सुबह से ही गर्म हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल जाएगा और बारिश हो सकती है। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। नौ बजे के बाद धूप में पसीना निकल रहा है। गर्म हवा से लोग परेशान हैं। इससे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छह जून से चलेगी आंधी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम बदल जाएगा, दिन में धूल भरी आंधी चलेगी। साथ ही लू भी चलेगी। 11 जून तक आंधी और गर्म हवा चलने का अलर्ट किया गया है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ जाएगा।

chat bot
आपका साथी