Agra Weather Forecast: आगरा में 26 डिग्री के पार न्‍यूनतम तापमान, छाए हैं आंशिक बादल

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य के करीब 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से धूप थी तेज लेकिन 10 बजे के बाद छा गए हैं आसमान में बादल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 11:04 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 11:04 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 26 डिग्री के पार न्‍यूनतम तापमान, छाए हैं आंशिक बादल
आगरा में शुक्रवार सुबह बादल छा जाने से धूप हल्‍की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही धूप निकलने के साथ गर्म हवा चल रही है। इससे शुक्रवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नौ बजे के बाद धूप और तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है ​कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने के साथ हवा में गर्माहट बढ़ रही है। नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई है। इससे न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद बादल छा जाने से राहत मिली है।

छह जून से आंधी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जून से मौसम बदल जाएगा। आंधी चलने के साथ ही तापमान बढेगा। 10 जून तक आंधी चलेगी, इससे न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी