Agra Weather Forecast: सुबह आंधी के बाद तेज धूप, आगरा में आज पारा पहुंचेगा 41 डिग्री सेल्सियस पार

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप है चुभती हुई लेकिन हवा में ठंडक है बरकरार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 10:23 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 10:23 AM (IST)
Agra Weather Forecast: सुबह आंधी के बाद तेज धूप, आगरा में आज पारा पहुंचेगा 41 डिग्री सेल्सियस पार
आगरा में मंगलवार को सुबह से धूप तीखी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मंगलवार तड़के तेज आंधी और आसपास हुई छिटपुट बूंदाबांदी के चलते सुबह ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। लेकिन सुबह नौ बजे से धूप तेज हो गई है। हालांकि हवा में ठंडक बरकरार है। दोपहर बाद हवा के गरम होने के आसार भी हैं, इससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सुबह सात बजे तक हवा चलती रही, इससे तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 11 बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ लू चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा न्‍यूनतम पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान लगातार बढेगा, सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। दोपहर में लू चलेगी। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

chat bot
आपका साथी