Agra Weather Forecast: रात सुहाने मौसम के बाद आगरा में सुबह से ही गर्मी, जल्‍द फिर होगी बारिश

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य के करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप बीच बीच में कहीं छा रहे बादल। दो जून को फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 10:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: रात सुहाने मौसम के बाद आगरा में सुबह से ही गर्मी, जल्‍द फिर होगी बारिश
आगरा में सोमवार सुबह से ही धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार रात आंधी और इसके बाद बारिश के चलते ठंडी हवा से सुहाने हुए मौसम के बाद सोमवार सुबह से ही गर्मी है, गर्म हवा चल रही है। इससे सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और इसके साथ ही उमस का स्‍तर बढ़ गया है। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो जून के बाद मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई है। आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। 10 बजे के बाद धूप तेज होने से लोग परेशान हैं। उमस बढ़ जाने से पसीना बहना बंद नहीं हो रहा। हालांकि रात की बारिश का असर ये है कि हवा ठंडी महसूस हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान बढेगा।

उधर, मौसम लगातार बढ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी। दो जून से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। तीन जून को भी बारिश की संभावना है। चार जून से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी