Agra Weather Forecast: आगरा में 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा, शाम को हो सकती है बारिश

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप हो चुकी है तीखी। दोपहर को बादल छाने की है संभावना दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 11:21 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 11:21 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा, शाम को हो सकती है बारिश
आगरा में रविवार शाम बारिश होने का अनुमान है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, रविवार को सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, 10 बजे के बाद धूप तेज होने के साथ ही गर्म हवा चल रही है। धूप में खडा होना मुश्किल हो गया है। धूप तेज होने लगी है। 11 बजे के बाद लू चलने लगी, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी, एक से तीन जून तक तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढेगा। चार जून से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी। पांच जून को भी बारिश हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी