Agra Weather Forecast: आगरा में गर्मी से लोग परेशान, आज से बदल सकता है मौसम

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप हो चुकी है तीखी। शु्क्रवार को बादल छाने की है संभावना दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 11:27 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 11:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में गर्मी से लोग परेशान, आज से बदल सकता है मौसम
आगरा में शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी से लोग परेशान हैं, शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। इससे न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम को मौसम बदल सकता है, बारिश की संभावना है। 30 मई तक बादल छाने और बारिश की संभावना है। हालांकि इससे पहले गुरुवार रात को हवा में ठंडक बढ़ गई थी, इससे कुछ राहत मिली थी।

सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई, 10 बजे के बाद धूप में पसीना निकल रहा है। धूप तेज होती जा रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

30 मई तक बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम का तीन दिन तक बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 31 मई से तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ जाएगा। 

chat bot
आपका साथी