Agra Weather Forecast: आगरा में तीन दिन बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप हो चुकी है तीखी। शु्क्रवार को बादल छाने की है संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 11:35 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 11:35 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तीन दिन बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट
आगरा में गुरुवार को सुबह से धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह हवा चलने से गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई है, गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में बादल छा सकते हैं, 28 मई से मौसम बदल जाएगा। 28 से 30 मई तक बारिश के लिए अलर्ट किया गया है।

सुबह सात बजे तक हवा चलती रही, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। सुबह नौ बजे के बाद धूप में खडे होने पर पसीना निकल रहा है, धूप चुभने लगी है। वहीं, सुबह हवा चलने से तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान सामान्य 26 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ​तीन दिन तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई से धूप निकलेगी और तापमान बढ जाएगा।

तापमान में आएगी गिरावट

तेज धूप निकलने से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन अब मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी