Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से दो डिग्री नीचे पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। 10 बजे के बाद धूप हो गई तेज। दोपहर बाद छा सकते हैं हल्‍के फुल्‍के बादल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:37 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:37 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से दो डिग्री नीचे पहुंचा न्‍यूनतम तापमान
आगरा में शुक्रवार सुबह से धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह से ही धूप निकल रही है, इसके साथ ही हवा भी चलने लगी है। इससे शुक्रवार को सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। सुबह हवा चलने के साथ ही धूप तेज होने लगी। 10 बजे तक मौसम सामान्य रहा, 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। गर्मी से लोग परेशान है। न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार की शाम को बादल छाए रहे थे और आगरा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश और कहीं कहीं ओले भी गिरे थे। उसकी वजह से ही शुक्रवार को हवा में ठंडक महसूस है। धूप तेज होने के बाद भी पसीना नहीं आ रहा है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी