Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से कम, मौसम में बदलाव के संकेत

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। 10 बजे के बाद धूप हो गई तेज। दोपहर बाद आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:44 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:44 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से कम, मौसम में बदलाव के संकेत
आगरा में मंगलवार को दोपहर बाद आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। मई के महीना है और मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार सुबह तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 13 मई तक बादल छाने और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

मंगलवार सुबह छह बजे तेज हवा चलने लगी, आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। 11 बजे के बाद धूप चुभने लगी है, लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इसके बाद बादल छा सकते हैं। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

आज और कल बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम बदलने के संकेत हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढने से आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। 11 और 12 मई को भी धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें। 

chat bot
आपका साथी