Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से कम, आज आंधी और बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। 11 बजे के बाद धूप हो गई तेज। दोपहर बाद आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:04 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:04 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान सामान्‍य से कम, आज आंधी और बारिश के आसार
आगरा में रविवार दोपहर बाद आंधी और बारिश के आसार हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में रविवार को मौसम में फिर उलटफेर होने के आसार हैं। सुबह धूप तेज है लेकिन दोपहर बाद आंधी और बारिश होने के आसार हैं। उप्र मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रविवार से लेकर 12 मई तक बूंदाबांदी होने को लेकर संभावना जताई गई है। रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा है।

रविवार सुबह तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। उत्‍तर प्रदेश के मौसम विभाग ने पश्चिमी उप्र को लेकर अलर्ट जारी किया है कि आज दोपहर बाद आंधी और बारिश आ सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 12 मई तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।

इससे पहले शनिवार दोपहर में धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होने लगी, इसके साथ ही हवा चलती रही। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज और कल बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ मई दोपहर बाद से मौसम बदलेेेेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढने से आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। 11 और 12 मई को भी धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी