Agra Weather Forecast: आगरा में मामूली राहत, सामान्‍य से एक डिग्री कम तापमान

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 12:11 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 12:11 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में मामूली राहत, सामान्‍य से एक डिग्री कम तापमान
आगरा में बुधवार को तापमान सामान्‍य से कम रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। हवा चलने से बुधवार को सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, शाम को बारिश हो सकती है।

सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होने लगी, इसके साथ ही तेज हवा चली। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। गर्मी से लोग परेशान रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार हो सकती है बारिश, नौ मई को आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है, शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। नौ मई को आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, तेज आंधी आ सकती है। 10 और 11 मई को भी तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी