Agra Weather Forecast: आगरा में 26 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान, जल्‍द बदल सकता है मौसम

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:24 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:24 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 26 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान, जल्‍द बदल सकता है मौसम
आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप​ निकल रही है और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 48 घंटे बाद मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई, हवा न चलने से धूप में खडे होने पर पसीना टपक रहा है। सुबह 9 बजे के बाद धूप चुभने लगी है। इससे तापमान में बढोत्तरी हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इससे अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सात मई को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार और गुरुवार को तेज धूप निकलेगी, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री से​ल्सियस के पार पहुंचेगा। मगर, सात मई से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। आठ मई को भी बारिश की संभावना है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी