Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में कमी, अधिकतम ले सकता है उछाल

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब। बुधवार सुबह से चल रही है हवा धूप के तेज होने के बाद भी है राहत। एक मई को छाएंगे हल्‍के बादल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 11:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 11:01 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में कमी, अधिकतम ले सकता है उछाल
आगरा में बुधवार दोपहर में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में बुधवार सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई, गर्म हवा चल रही है। इससे सुबह का तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छा सकते हैं। एक मई को बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। चार मई तक बादल छाए रह सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी