Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में तेज उछाल, न्‍यूनतम 23 डिग्री के पार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। आ सकती है आंधी। आज मौसम विभाग ने जताई है आंधी और बूंदाबांदी होने की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:30 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:30 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में तेज उछाल, न्‍यूनतम 23 डिग्री के पार
आगरा में बुधवार को न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री पार चला गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में बुधवार सुबह से धूप तेज है और चुभने लगी है। लेकिन सुबह शाम हवा में कुछ ठंडक बरकरार रहने से कुछ राहत है। आज सुबह न्‍यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को आंधी और छिटपुट बौछार पड़ने की संभावना जाहिर की है। इससेे पहले मंगलवार को नोएडा और दिल्‍ली में आंधी और बारिश आई थी, उसके चलते हवा यहांं भी ठंडी महसूस हो रही है।

बुधवार सुबह से ही सूरज के मिजाज तीखे हैं। तेज धूप के चलते सुबह न्‍यूनतम तापमान 23.3 डिग्री मापा गया है। हालांकि ये तापमान सामान्‍य के करीब ही है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 10 बजे तक तेज धूप निकल आने से सड़कों पर चहल पहल कम होने लगी। इसके साथ ही हवा भी चल रही है। दोपहर बाद आंधी आने की आशंका है। इधर मौसम विभाग ने शाम को हवा ठंडी रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले मंगलवार सुबह से ही धूप तेज हो गई। दोपहर में गर्मी से लोग परेशान रहे। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी।  

chat bot
आपका साथी