Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में तेजी आने के बाद छाए हैं बादल, आंधी के आसार

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। आ सकती है आंधी। 21 अप्रैल को फिर आंधी और बूंदाबांदी होने के आसार जताए जा रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:00 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में तेजी आने के बाद छाए हैं बादल, आंधी के आसार
आगरा में मंगलवार को तेज धूप के बाद बादल छा गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मंगलवार सुबह से धूप तेज है और चुभने लगी है। लेकिन सुबह शाम हवा में कुछ ठंडक बरकरार रहने से कुछ राहत है। आज सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह 11 बजे के बाद बादल छा गए हैं और दोपहर बाद आंधी आने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को भी आंधी और छिटपुट बौछार पड़ने की संभावना जाहिर की है।

मंगलवार सुबह से ही सूरज के मिजाज तीखे हैं। तेज धूप के चलते सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.7 डिग्री मापा गया है। हालांकि ये तापमान सामान्‍य के करीब ही है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 10 बजे तक तेज धूप के बाद 11 बजे के करीब बादल छा गए। इसके साथ ही हवा भी चल रही है। दोपहर बाद आंधी आने की आशंका है। इधर मौसम विभाग ने शाम को हवा ठंडी रहने की संभावना जताई है। 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव होना संभावित है।

इससे पहले तेज धूप निकलने के बावजूद सोमवार को तापमान सामान्य से अधिक 40.2 दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 21.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर में गर्म हवा चली, इससे तापमान बढ़ गया था। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी