Agra Weather Forecast: आगरा में धूप में तेजी, हवा दे रही है राहत
Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर में अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। 22 अप्रैल को फिर आंधी और बूंदाबांदी होने के आसार जताए जा रहे हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में रविवार सुबह से धूप तेज है लेकिन हवा में कुछ ठंडक रहने से धूप में परेशानी नहीं हो रही है। कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के चलते लोग भी सुबह से घरों पर ही हैं। आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 22 अप्रैल को भी आंधी और छिटपुट बौछार पड़ने की संभावना जाहिर की है।
रविवार सुबह से ही सूरज के मिजाज गर्म हैं। तेज धूप के चलते सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री मापा गया है। हालांकि ये तापमान सामान्य के करीब ही है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। इधर मौसम विभाग ने शाम को हवा ठंडी रहने की संभावना जताई है।
इससे पहले तेज धूप निकलने के बावजूद शनिवार को तापमान सामान्य से कम 37.7 दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 21.6 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर में गर्म हवा चली, इससे तापमान बढ़ गया था। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली।